फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Speeding EV runs over two people on Lucknow-Ayodhya highway; both dead.

Barabanki News: लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर तेज रफ्तार ईवी ने दो को रौंदा, मौत

Wed, 30 Sep 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 30 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Speeding EV runs over two people on Lucknow-Ayodhya highway; both dead.
मृतक हिमांशु व अनिल शुक्ल एवं क्षतिग्रस्त कार साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार सुबह वादीपुर कट के पास तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार (ईवी) ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में सीतापुर निवासी निजी स्कूल के एकाउंटेंट हिमांशु वर्मा (35) और गोंडा निवासी यूरिया पंप संचालक अनिल शुक्ल (32) की मौत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू ईवी ने आगे खड़ी वैगनॉर को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए डिवाइडर से टकरा दिया। वैगनॉर में बैठे स्कूल के प्रधानाचार्य विनय कुमार तिवारी भी झटका लगने से बेहोश हो गए। ईवी सवार महिला और पुरुष कार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिमांशु लखनऊ से टिकैतनगर स्थित निजी स्कूल जाने के लिए प्रधानाचार्य विनय तिवारी के साथ वैगनॉर से निकले थे। वादीपुर कट के पास हाईवे किनारे यूरिया पंप के पास उन्होंने कार रोककर लघुशंका के लिए उतर गए। इसी दौरान पास के ढाबे पर नाश्ता करने जा रहे अनिल शुक्ल भी सड़क किनारे रुके थे। तभी लखनऊ की ओर से आई तेज रफ्तार ईवी ने दोनों को टक्कर मार दी। हिमांशु करीब 25 फीट दूर जा गिरे, जबकि अनिल सड़क किनारे लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद ईवी वैगनॉर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनॉर करीब 50 फीट तक घिसटती हुई दूसरी ओर पहुंचकर डिवाइडर से टकरा गई। ईवी के एयरबैग भी खुल गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु सीतापुर के तालगांव क्षेत्र के न्यामूपुर और अनिल गोंडा के कौड़िया बाजार क्षेत्र के बौनापुर के रहने वाले थे। सूचना पर दोनों के परिजन जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को हाईवे से हटवा दिया गया है। ईवी छोड़कर भागे महिला और पुरुष की जानकारी जुटाई जा रही है।

एक साल पहले हुई थी हिमांशु की शादी
हिमांशु की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उनकी मौत की खबर टिकैतनगर स्थित स्कूल पहुंची तो बच्चों और शिक्षकों में मातम छा गया। पोस्टमार्टम हाउस में सीतापुर और गोंडा से पहुंचे परिजनों व परिचितों की भीड़ लगी रही। शाम को पुलिस ने दोनों शव अलग-अलग वाहनों से उनके गांव भेजे। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।

मृतक हिमांशु व अनिल शुक्ल एवं क्षतिग्रस्त कार साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।

मृतक हिमांशु व अनिल शुक्ल एवं क्षतिग्रस्त कार साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।

मृतक हिमांशु व अनिल शुक्ल एवं क्षतिग्रस्त कार साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।

मृतक हिमांशु व अनिल शुक्ल एवं क्षतिग्रस्त कार साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।

मृतक हिमांशु व अनिल शुक्ल एवं क्षतिग्रस्त कार साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।

मृतक हिमांशु व अनिल शुक्ल एवं क्षतिग्रस्त कार साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed