{"_id":"6a987cd7496eb4ad07037b9c","slug":"special-train-gets-four-additional-trips-will-halt-at-barabanki-barabanki-news-c-315-1-lu11010-178451-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्पेशल ट्रेन के चार फेरे बढ़े, बाराबंकी में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्पेशल ट्रेन के चार फेरे बढ़े, बाराबंकी में होगा ठहराव
Thu, 03 Sep 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले से गोरखपुर और हैदराबाद की यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन के चार फेरे बढ़ा दिए हैं। ट्रेन का बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भी दोनों ओर से ठहराव सुनिश्चित कर दिया गया है।
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार स्पेशल ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर व 07076 गोरखपुर-हैदराबाद के संचालन की अवधि चार अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाई गई है। हैदराबाद से विशेष ट्रेन 4, 11, 18 और 25 सितंबर को चलेगी। यह तीसरे दिन रात 2:05 बजे बाराबंकी और फिर गोंडा होते हुए सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन 6, 13, 20 और 27 सितंबर को संचालित होगी। गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे चलकर यह ट्रेन दोपहर 12:10 बजे बाराबंकी पहुंचेगी।
ट्रेन में थर्ड एसी के आठ, स्लीपर के सात, सामान्य श्रेणी के तीन कोच रहेंगे। पूर्वात्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार बाराबंकी सहित ट्रेन 21 स्टेशनों पर रुकेगी। हैदराबाद से रात नौ बजे चलकर ट्रेन सिकंदराबाद 9:30 बजे, पेद्दपल्ली 12:25 बजे, नागपुर 6:30 बजे, बेतुल 9:10 बजे, इटारसी 12:15 बजे, भोपाल 1:45 बजे, बीना 4:10 बजे, झांसी जंक्शन 6:03 बजे, लखनऊ सिटी आएगी जबकि गोरखपुर से चलकर गोंडा 10:50 बजे, लखनऊ सिटी 1:15 बजे, कानपुर सेंट्रल 3:10 बजे, भोपाल रात 11:10 बजे, मंचिर्याल 11:32 बजे, सिकंदराबाद भोर में 4:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
बाराबंकी से बुढ़वल तक कवच को भी मंजूरी
बाराबंकी। जिले में रेल सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। बुढ़वल-सीतापुर रेल मार्ग के बाद अब लखनऊ-मल्हौर से बाराबंकी होते हुए बुढ़वल तक रेलखंड पर भी स्वदेशी रेल सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने की मंजूरी दे दी गई है। इसका प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। कवच के इंस्टॉलेशन को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने इस रेलखंड के सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिया हैं। प्रणाली के लागू होने के बाद ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ेगी। (संवाद)