फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SP workers paid tribute to Netaji

Barabanki News: सपाइयों ने नेताजी को किया नमन

Wed, 11 Oct 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
SP workers paid tribute to Netaji
बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन रोड स्थित आयकर भवन के पास एक हॉल में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि नेताजी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घुल मिलकर उनकी समस्याएं सुनते थे। सपाई आगामी लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक लोकसभा सीटें जीतकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि नेताजी कहा करते थे कि गरीब, कमजोरों को कभी मत भूलना। उनकी हरसंभव सहायता करते रहना समाजवादियों का पहला कर्तव्य है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष अयाज अहमद, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राममगन रावत, रतनलाल राव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र आनंद, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, सरताज चौधरी ने भी अपने विचार साझा किए। इस मौके पर हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान, कामता प्रसाद यादव, राजेंद्र वर्मा, नसीम कीर्ति, मोहम्मद रिजवान संजय, जसवंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मसौली में रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई ने सपा संस्थापक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विजय यादव, हफीज भारती, फैजान किदवई, लल्लन वर्मा, इंतखाब नोमानी, राजन सिंह आदि मौजूद रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदौली में सपा नेता ज्ञान सिंह यादव के संयोजन में नेताजी को याद किया गया। साथ ही बुजुर्गों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जैदपुर के मुरलीगंज में सपा संस्थापक के साथ स्व. केदारनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, डीडीसी लवली रावत, वेदप्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed