{"_id":"58a491ed4f1c1b5f7ed8661a","slug":"sp-will-be-end-by-broken-crutch-of-congress-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की टूटी बैसाखी से होगा सपा का अंत : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की टूटी बैसाखी से होगा सपा का अंत : राजनाथ
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वर्ष पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बाद चुनाव के लिए बैसाखी खोज रहे थे। लेकिन कांग्रेस की कमजोर बैसाखी टूटने से इस सरकार का जाना तय हो गया है। ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सार्वजनिक विद्यालय की सभा में कहीं। उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर तंज कसा और भाजपा की सरकार बनने पर विकास के दावे किए।
भाजपा सरकार के बनते ही एक माह में हैदरगढ़ के विकास कार्यों को शुरू कराने का दावा भी किया। कस्बे के सार्वजनिक विद्यालय में बुधवार को पार्टी प्रत्याशी बैजनाथ रावत के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश की राजनीतिक दिशा तय करता है।
कांग्रेस के युवराज ने पहले खाट सभा शुरू की, नहीं जमा तो उछल कर साइकिल के पीछे बैठ लिए, लेकिन मुलायम सिंह ने साइकिल के पहिये से हवा ही निकाल दी। जिससे वह चल नहीं पा रही है। उन्हाेंने सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी के हिम्मत की सराहना की और कहा कि पाकिस्तान की गोली का जवाब देने के लिए सेना की गोली गिनी नहीं जाती है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित, सांसद प्रियंका सिंह रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जगत विजय सिंह, सिद्धार्थ अवस्थी, शशांक कुशमेश, सुधीर कुमार सिद्धू व पूर्व प्रमुख राजनारायन तिवारी ने सभा को संबोधित किया।
कई नेताओं का लिया नाम
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में रामसुुमिरन चौरसिया, प्रहलाद शरण व वीरेंद्र तिवारी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुकार कर अपने को क्षेत्र से जोड़ने का प्रयास किया है। समय की कमी व व्यस्तता का हवाला देकर नहीं आने के लिए लोगों को सफाई दी व कहा कि क्षेत्र से जाकर उनसे मिलने वालों को पूरा सम्मान देकर सभी की कुशलता की जानकारी करता रहता हूं। आधा घंटे तक भीड़ से सीधा संबोधन करने पर लोग काफी उत्साहित दिखे।