फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SP district president created a ruckus in the market over possession dispute, police issued challan

Barabanki News: सपा जिलाध्यक्ष ने कब्जे के विवाद में मंडी में किया हंगामा, पुलिस ने किया चालान

Wed, 16 Jul 2025 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
SP district president created a ruckus in the market over possession dispute, police issued challan
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने मंगवार को नवीन मंडी परिसर स्थित एक दुकान की कब्जेदारी को लेकर विपक्षी सिराज व नदीम से विवाद कर लिया। पुलिस ने तीनों का शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट में मुचलका भरने के बाद इन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की मंडी में एक दुकान है, जिसे संचालन के लिए उन्होंने शहर के मोहल्ला कटरा निवासी सगे भाई नदीम व सिराज को दिया था, लेकिन कुछ माह पहले जब दुकान खाली करने को कहा तो नदीम ने दीवानी में मुकदमा कर दिया। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष मंडी में गए और उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर सामान बाहर कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके राना ने बताया कि हाफिज अयाज व उनके विपक्षी नदीम और सिराज का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। वहीं एसडीएम आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीनों की ओर से मुचलका भरवाकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed