फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SP and BJP workers showed rebel posturing

सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर

Mon, 23 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 23 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP and BJP workers showed rebel posturing
रामनगर में फूंका राकेश का पुतला, भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में भाजपा व सपा के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं ने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। टिकट के दावेदार रहे कई नेताओं को चुनाव से बाहर होने पर उनके समर्थक अब विरोध प्रदर्शन भी करने लगे है। वहीं सपा के पूर्व विधायक ने भी बागी होने के संकेत देते हुए पार्टी छोड़ लोकदल से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।  
विज्ञापन


रामनगर में सपा से राज्यसभा सांसद वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा को भाजपा में जाने की आहट से ही उनका विरोध होने लगा है। यहां बीजेपी से टिकट के दावेदार माने जा रहे रामबाबू द्विवेदी के समर्थकों ने सोमवार को रामनगर के लोधौरा में राकेश वर्मा का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में धनंजय सिंह, आनंद चुन्नू, अयोध्या प्रसाद, संजय शुक्ला, प्रदीप सिंह आदि ने कहा कि राकेश वर्मा को भाजपा से टिकट न दिया जाए।
विज्ञापन


वहीं शहर में भाजपा जिला कार्यालय पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा व राकेश वर्मा के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसी तरह दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी बीजेपी से विवेकानंद पांडेय को टिकट न मिलने से नाराज उनके समर्थकों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के लोग अब आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं। यदि इस तरह से विरोध होता रहा तो सपा व भाजपा दोनों को चुनाव में नुकसान हो सकता है। वहीं शहर विधानसभा सीट से सपा से पूर्व विधायक रह चुके छोटेलाल यादव भी एक बार फिर बागी हो चले हैं। पूर्व विधायक ने सपा छोड़कर लोकदल से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed