{"_id":"618827d646c7cc2e1b0abfe7","slug":"somewhere-the-blo-is-absent-and-somewhere-the-locks-are-hanging-on-the-booths-barabanki-news-lko603407135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बीएलओ नदारद तो कहीं बूथों पर लटके रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बीएलओ नदारद तो कहीं बूथों पर लटके रहे ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विशेष मतदाता पुनरीक्षण दिवस के पहले दिन ही कई बूथों पर बीएलओ नदारद मिले। यही नहीं, कई बूथों पर ताला लटकता दिखाई दिया। जिलाधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान तीन बूथों के बीएलओ मौके पर मौजूद नहीं मिलीं। इस पर डीएम ने इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं अपर जिलाधिकारी ने रामसनेहीघाट तो सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र में बनाए गए बूथों का जायजा लिया। इस दौरान कई बूथ बंद पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उधर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने भी कई बूथों पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।
विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर पहली नवंबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग ने नवंबर माह में 7, 13, 21 व 27 तारीख को विशेष मतदाता पुनरीक्षण दिवस का आयोजन किया है। विशेष दिवस के पहले दिन ही पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह द्वारा शहर के जीजीआईसी के बूथ संख्या 358 और 361 पर किए गए निरीक्षण में बीएलओ अनीता सिंह और सुनीता देवी अनुपस्थित मिलीं। वहीं जीआईसी के बूथ संख्या 366 पर बीएलओ कंचन शर्मा मौके पर नहीं मिलीं। इस पर डीएम ने इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एडीएम राकेश सिंह ने बनीकोडर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मालिनपुर के कई बूथों का हाल देखा। वहीं हैदरगढ़ क्षेत्र के अलादादपुर बूथ पर ताला लटकता मिला जबकि कई बूथों पर बीएलओ मतदाताओं का इंतजार करते रहे। इसी तरह रामनगर, फतेहपुर, हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर तहसील के एसडीएम ने भी अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण की व्यवस्था परखी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने इस विशेष दिवस पर सबसे पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के मालिनपुर स्थित बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय बनीकोडर स्थित बूथ पर पहुंचे जहां उन्होंने संबंधित अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही कर्मियों से गरुड़ एप के बारे में न सिर्फ जानकारी ली बल्कि उसे अपने सामने चलवाकर देखा भी।
यहां उनके पहुंचने तक 18 पुरुष और सात महिलाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म भरे थे। निर्वाचन अधिकारी ने बूथ पर लगे बीएलओ से कहा कि मतदाता से संबंधित फार्मों का रिकॉर्ड बनाकर रखें ताकि किसी भी समय इसकी अलग-अलग जानकारी मिल सके। उन्होंने पटेल पंचायती इंटर कॉलेज में लगे बूथ को भी देखा। वहां सब व्यवस्थित मिला।