{"_id":"678eab059a30f4b99f03dae3","slug":"someone-complained-about-not-getting-pension-and-samman-nidhi-barabanki-news-c-315-1-slko1014-131895-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेंशन तो किसी ने सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेंशन तो किसी ने सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की
Tue, 21 Jan 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बरायन के कंपोजिट विद्यालय के बच्चों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री सुरेश राही। -संवाद
जैदपुर (बाराबंकी)। प्रभारी मंत्री सुरेश राही के सामने विकास कार्यों की पोल खुल गई। उनको सामने पाकर ग्रामीणों का दर्द छलक आया। किसी ने पेंशन तो किसी ने सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। यहीं नहीं एक किसान ने कहा कि डेढ़ साल पहले खेत में बोरिंग करा दी लेकिन पंपिंग सेट नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल तो बना दिया पर इलाज नहीं मिलता। इससे नाराज प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि 10 से पांच बजे तक का समय बिताने की कोशिश न करें, जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें व निराकरण कराएं।
जैदपुर की बरायन ग्राम पंचायत में सोमवार को प्रभारी मंत्री सुरेश राही ग्राम चौपाल लगाकर विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। गांव के रामफेर व भगौती ने बताया कि डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन आज तक लाभ नहीं मिल सका।
गांव की सुनीता ने बताया कि आवेदन के एक साल बाद भी पेंशन नहीं मिली। गांव के मैंकू, संजय व रेशमा ने कहा कि कोटेदार कम राशन देता है। राम गुलाम ने कहा कि एक साल पहले विभाग ने खेत में बोरिंग करा दी लेकिन पंपिंग सेट आज तक नहीं दिया जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
इससे नाराज प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाएं और सरकार की मंशा के अनुरूप काम करें। कहा कि पहले की सरकारों में मंत्री तो दूर, विधायक से मिलना भी आसान नहीं था। आज मंत्री आपके गांव आकर समस्याएं सुन रहे हैं और निराकरण भी करा रहे हैं।
केला व गुड़ खिलाकर की पूजा
प्रभारी मंत्री ने इससे पहले डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ बलछत में बने गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वहां रखे भूसे को देखा तथा गाय को केला और गुड़ खिलाकर पूजा की। इसके बाद परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बीमार गायों, नंदी गायों व दुधारू गायों को अलग रखा जाए। इस दौरान निर्मल कुमार व नरेंद्र समेत पांच ग्रामीणों को गाय दान करते हुए उनकी सेवा करने को कहा।
ठेकेदार पर कार्रवाई के आदेश
प्रभारी मंत्री ने पीएचसी टेरा का निरीक्षण किया। वहां पर बनाए गए वार्ड की फर्श धंसी मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। ग्राम पंचायत कोला में कनक भारती मंदिर में पूजा-पाठ कर अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन, एसडीएम विवेकशील, पीडी मनीष कुमार, बीएसए संतोष देव पांडेय, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी व डीपीआरओ नीतेश भोंडेले आदि मौजूद रहे।
सही जवाब देने पर किया सम्मानित
प्रभारी मंत्री ने कंपोजिट विद्यालय बरायन का निरीक्षण किया। बच्चों की कक्षाओं में जाकर उनसे सवाल पूछे जिसका बच्चों ने अच्छे से उत्तर दिया। शिक्षा की गुणवत्ता को देखकर प्रभारी मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शिक्षकों की तारीफ की और बच्चों को स्टेशनरी देकर सम्मानित किया।