फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Snake seen in the locker room of the bank

बैंक के लॉकर रूम में दिखा सांप, हड़कंप

Wed, 19 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Snake seen in the locker room of the bank
क्षेत्र के मरकामऊ स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उस समय हड़कंप मचा गया, जब बैंक के लॉकर रूम में एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर लॉकर में मौजूद कर्मचारी कार्य को छोड़ कर भाग खड़े हुए। इस अफरातफरी के बीच करीब एक घंटे तक बैंक का कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक ने आननफानन में लॉकर को बंद कराकर सपेरों को बुलाकर सांप को पकड़वाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कस्बे के मरकामफ स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सांप के निकलने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गई।
विज्ञापन


लॉकर रूम में सांप देख वहां मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। कर्मचारियों को बाहर भागते देख कोई कुछ समझ पाता कि इसके पहले बैंक परिसर में मौजूद अन्य कर्मचारी व उपभोक्ता भी बैंक परिसर से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सांप पकड़ने वाले ग्राम पुरनिया निवासी रामकुमार मिश्र को बुलाकर सांप को पकड़वाया। जिसके बाद कर्मचारियों व उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।


बैंक प्रबंधक पवन कुमार निगम ने बताया कि सुबह जैसे ही बैंक का ताला खोला गया स्टोर रूम में सांप घुस गया। जिससे करीब एक घंटे तक कार्य बाधित रहा। सपेरे को बुुलाकर सांप को पकड़वाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed