फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Smuggler arrested with 10 kg of charas.

Barabanki News: 10 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 30 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 10 kg of charas.
बाराबंकी। एनटीएफ की बाराबंकी यूनिट ने गोंडा जिले में कार्रवाई करते हुए 10 किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के विश्व गणेश गांव निवासी गिरिजेश कुमार के रूप में हुई है। एनटीएफ के अनुसार बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एनटीएफ ने गिरिजेश को गोंडा में गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली देहात पुलिस के सुपुर्द किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार के खजुरिया से सस्ते दाम पर चरस खरीदकर लाता था। इसके बाद लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इसकी सप्लाई करता था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि तस्करी के लिए वह लग्जरी कार किराये पर लेता था। इसके लिए वह कार मालिक को रोजाना दो हजार रुपये किराया देता था। इसी कार से चरस को विभिन्न स्थानों तक पहुंचाया जाता था। एनटीएफ टीम आरोपी से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीएफ के सीनियर सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी लंबे समय से चरस की तस्करी में शामिल था और उसके नेटवर्क में कितने लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed