फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Smog covers the city

धूंध छाने से दिन में जलानी पड़ी वाहनों की लाइट

Wed, 30 Oct 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Smog covers the city
बाराबंकी। मौसम का मिजाज बदल रहा या फिर पराली जलाने से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मामला कुछ भी हो मगर, आसमान में छाई धुंध लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। सुबह-शाम शुरू हुई गुलाबी ठंड का एहसास तो हो रहा है मगर, दिन में छाई धुंध का असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के देवा रोड स्थित ओवरब्रिज पर कुछ इस तरह का दृश्य देखने को मिला। यह नजारा सुबह व रात का नहीं है। बल्कि सायंकाल के चार बजने की ओर घड़ी इशारा कर रही थी तो सूूर्य देवता भी आसमान की ऊंचाइयों की ओर नीचे खिसक रहे थे। मगर, इसी समय आसमान में छाई धुंध देख हर किसी में घर जाने की जल्दी दिखी। कुछ दूरी पर आते-जाते वाहन तक नहीं दिख रहे है।
विज्ञापन

ऐसे में सफर तय करने के लिए लोगों को दिन में ही मजबूरी में वाहनों की लाइट जलाना पड़ी। हाइवें पर भी कुछ ही था। मगर, शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी जहां किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में खेतों की उर्वराशक्ति के साथ पर्यावरण पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव अब आमजन के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय रहते अगर, इस पर ध्यान नही दिया गया तो आने वाले समय पर इसके परिणाम भयावह साबित होगे। हालांकि उपकृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने बताया कि पराली जलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के साथ किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed