{"_id":"6aaadeaa00a8fd82100492ed","slug":"sloganeering-outside-the-dms-office-scuffle-with-the-police-barabanki-news-c-315-1-brp1006-179562-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी, पुलिस से धक्का-मुक्की
Wed, 16 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे आसपा के कार्यकर्ता।
बाराबंकी। नगीना सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बाराबंकी में कथित हमले के विरोध में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता गन्ना कार्यालय में जुटे और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े।
डीएम कार्यालय से कुछ दूरी पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पीछे हटने से इनकार करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बावजूद कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के कक्ष के बाहर तक पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें धक्का देकर परिसर से बाहर किया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों तथा बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए कथित हमले की निष्पक्ष जांच समेत अन्य मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन
आज फिर प्रदर्शन की चेतावनी
जिलाध्यक्ष देशराज गौतम ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद बृहस्पतिवार को बाराबंकी होते हुए गोंडा जाएंगे। बाराबंकी में रुककर वह अपने साथ हुई घटना में अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता फिर प्रदर्शन करेंगे। इससे पुलिस-प्रशासन के सामने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चुनौती बढ़ गई है।