फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sleeping woman was strangled to death in Barabanki her body was found tied to cot

Barabanki News: सो रही महिला की गला घोंटकर हत्या... चारपाई पर बंधा मिला शव; पति की मौत के बाद अकेले रहती थी

Tue, 01 Apr 2025 10:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

बाराबंकी में सोते समय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव चारपाई पर बंधा मिला। बताया गया कि पति की मौत के बाद वह घर में अकेले रहती थी। तीन बेटे लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
sleeping woman was strangled to death in Barabanki her body was found tied to cot
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 75 वर्षीय कंचाना देवी की उनके ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह देर तक दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसी और गांव के लोग एकत्र होकर घर के अंदर दाखिल हुए। वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। कंचाना का शव चारपाई पर बंधा मिला।

विज्ञापन


घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव की है। गांव के लोगों ने बताया कि कंचाना को तीन बेटे अशोक, नान्ह और सुरेश हैं। वह लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव के लोगों ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- इकाना में मैच आज: बदली रहेगी पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए शहीद पथ पर होंगे किस तरह के बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, कंचाना के पति अवध बिहारी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद वह मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed