फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Match in Ekana today: Traffic system of the entire city will be changed, know what kind of changes will happen

इकाना में मैच आज: बदली रहेगी पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए शहीद पथ पर होंगे किस तरह के बदलाव

Tue, 01 Apr 2025 07:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Apr 2025 07:17 AM IST
सार

IPL 2025: आईपीएल 2025 में इकाना स्टेडियम में पहला मैच आज खेला जाएगा। मैच को देखते हुए पूरी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Match in Ekana today: Traffic system of the entire city will be changed, know what kind of changes will happen
इकाना स्टेडियम में मैच आज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल से 18 मई के बीच आईपीएल के सात मैच खेले जाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है। यह यातायात व्यवस्था 1, 4, 12, 14, 22 अप्रैल, 9 व 18 मई को रात 12 बजे तक मैच खत्म होने तक लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग वर्ग के यातायात के लिए अलग अलग रूट चार्ट जारी किया है। ऑटो व ई रिक्शा को मैच वाले दिन मेन रोड व सर्विस रोड पर प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मैच के दिन टिकट बिक्री का कोई काउंटर नहीं होगा। हार्ड कॉपी दिखाकर प्रवेश मिलेगा और मैच शुरू होने के तीन घंटे पहले ही प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक होगा, इसके बाद एंट्री बंद होगी। स्टेडियम से बाहर निकलने पर दोबारा प्रवेश मान्य नहीं होगा। यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थायी पिक एंड ड्राॅप स्टैंड होगा, जहां निजी वाहन, ऑटो रिक्शा सवारी उतार व बैठा सकेंगे। बिना ड्यूटी कार्ड व टिकट के प्रवेश नहीं मिलेगा। सिक्का, ईयरफोन व ज्वलनशील पदार्थ प्रतिबंधित रहेंगे। स्टेडियम के आसपास रहने वाले लोग मैच देखने के लिए ही सिर्फ स्टेडियम की ओर जाएं, अन्यथा दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। सुबह 07:30 बजे से शुरू हो रहे मैच के लिए छह व आठ बजे तक पीक आॅवर में आने से बचें।
विज्ञापन


रोडवेज, निजी बसों व व्यावसायिक वाहनों के लिए रूट
1. शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, जबकि अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे। निजी अथवा किराये की टैक्सी वाहनों पर रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सुल्तानपुर रोड पर अमूल तिराहे से और अर्जुनगंज कैंट की ओर से आने वाहनों को कटाई पुल से निकाला जाएगा।

सिटी बसें व ऑटो रिक्शा के लिए रूट
1. मैच के दौरान सिटी बसें शहीद पथ पर हुसड़िया व सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नही रुकेंगी और सड़क की दाईं ओर चलेंगी।
2. अर्जुनगंज की ओर से आने वाले ई-रिक्शा व ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे और पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे।
3. सुल्तानपुर रोड से आने वाले आटो/ई-रिक्शा बाएं मुड़कर लूलू मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे।
4. किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मीटर की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठाएंगे।

ओला/ऊबर व अन्य टैक्सी वाहनों के लिए
1. सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठाएंगे और न ही सवारी उतारेंगे।
2. एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
3. अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे और पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की ओर जाएंगे।

निजी वाहनों के लिए रूट चार्ट
1. निजी वाहन अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियो माल होते हुए चिह्नित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। प्लासियो मॉल की पार्किंग भर जाने के बाद वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।

दो पहिया व अन्य वाहन के लिए रूट
1. सभी दोपहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुए प्लासियो माल के पीछे वाहन पार्क करेंगे।
2. वीवीआईपी/वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे। स्टेडियम के पास कोई वाहन नहीं खड़ा होगा। अवैध पार्किंग पर टोईंग व क्लैम्प लगाने की कार्रवाई होगी।

3. सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट या अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आएगे, उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। पार्किंग क्षेत्र स्थापित रहेंगे। मात्र टिकट धारक ही पार्किंग स्टैंड में प्रवेश कर पाएंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed