{"_id":"612bdb338ebc3e2662437656","slug":"skilled-craftsmen-will-get-tool-kit-barabanki-news-lko593318526","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशल कारीगरों को मिलेगी टूल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशल कारीगरों को मिलेगी टूल किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कुशल कारीगरों को उनके द्वारा किए जा रहे काम को और गति देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अगले माह जिले के करीब ढाई सौ कुशल कारीगरों को उद्योग विभाग द्वारा टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसे लेकर उद्योग विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों जिले के कुछ कारीगर टूल किट पा सकते हैं।
17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शहर में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर चिह्नित कुशल कारीगरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इनमें बढ़ई, मोची, लोहार, मिस्त्री व धोबी समेत कई अन्य कुशल कारीगरों को उनकी आवश्यकता अनुसार टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी जो कि पूरी तरह मुफ्त होगी। ऐसे कुशल कारीगरों को जिला उद्योग विभाग ने चिह्नित कराना शुरू करा दिया है। इन कारीगरों को बाकायदा प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित होने वाले एक भव्य कार्यक्रम में जिले के कई कुशल कारीगर शामिल होंगे जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूल किट प्रदान किए जाने के साथ सम्मानित भी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग उमेश चंद्र ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को करीब ढाई सौ कुुशल कारीगरों को टूल किट वितरित किए जाने की तैयारी है। इसके लिए एक कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा। इसे लेकर अभी मंत्रणा चल रही है।