फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six thousand accounts in post offices open in 18 days

डाकघरों में 18 दिन में खुले छह हजार खाते

Sat, 26 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 26 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Six thousand accounts in post offices open in 18 days
भारत सरकार द्वारा 500 व 1000 की करेंसी बंद किए जाने के बाद लोगों ने घरों में रखी करेंसी को ठिकाने लगाने की होड़ लग गई थी। लोगों ने पुराने खाते के अलावा नए खाते खुलवा कर पैसे उसमें डलवाएं। हालांकि आवश्यकता वाले खातों में अभी लंबी रकम नहीं जमा कराई गई।
विज्ञापन


विभाग के लोगों की माने तो जिले के सभी डाकघरों में पिछले 18 दिनों में करीब 40 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में जमा हुए। जबकि इन दिनों में करीब छह हजार नए खाते खोले गए। सभी पोस्ट ऑफिसों में करीब 45 लाख रुपये की करेंसी बदली गई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की नोटबंदी की घोषणा के बाद से वीरान से पड़े रहने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों की रौनक बढ़ गई थी। पिछले 9 नवंबर से जिले के सभी डाकघरों में करीब छह हजार खाते खोले गए। विभागीय लोगों की माने तो सभी डाकघरों के खातों में पिछले 18 दिनों में 40 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जितना पैसा जमा हुआ है, उसमें करीब 70 फीसदी नोट 500 की और करीब 30 फीसदी नोट एक हजार की है। अभी भी लोगों द्वारा पैसा खातों में जमा किए जा रहे हैं। इसके अलावा पिछले 16 दिनों में सभी पोस्ट ऑफिसों के माध्यम से करीब 45 लाख रुपये की करेंसी की अदला-बदली की गई है।

बताते चलें कि जिले में एक प्रधान डाकघर और इसकी 39 शाखाएं हैं। इस सभी में करीब पांच लाख खाते हैं। विभागीय लोगों की माने तो सभी डाकघरों में करीब दो लाख करंट अकाउंट हैं। इसके अलावा नौ नवंबर से अब तक करीब छह हजार नये खाते खोले गए हैं।

प्रधान डाकघर में पैसा जमा करने आए नीरज ने बताया कि बैंकों में खाता खुलवाने को लेकर काफी मारामारी है। जिसके चलते लोगों का रुझान डाकघरों में खाता खुलवाने में अधिक रहता है। आदित्य यादव भी पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करने आए थे।


यह बताते हैं कि जब से नोट बंदी हुई है तब से बैंकों में लंबी लाइनें हैं। उनके पास पर्याप्त जगह भी नहीं है। जबकि पोस्ट ऑफिस में धन निकासी, जमा या एक्सचेंज व अन्य कार्य समान रूप से चल रहा था। जिसके चलते यहां पर खाता खुलवाने के लिए दिक्कत नहीं थी। लोग पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने में रुचि ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed