{"_id":"6883df79828df78faa057083","slug":"six-selected-will-become-coaches-after-diploma-barabanki-news-c-315-1-slko1012-144475-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छह का चयन, डिप्लोमा बाद बनेंगे कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छह का चयन, डिप्लोमा बाद बनेंगे कोच
Sat, 26 Jul 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के छह खिलाड़ियों का रानी लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर (एलएनआईपीई) में चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों को तीरंदाजी, कबड्डी, फुटबॉल व जूडो के खेल में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा पूरा करने का मौका मिलेगा। इसके बाद इनके कोच बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
इससे पहले जिले का एक खिलाड़ी हाल ही में ग्वालियर से डिप्लोमा हासिल कर गोरखपुर स्टेडियम में कोच बना है। चयनित छह लोगों में तीरंदाजी में दो, कबड्डी में दो और फुटबॉल व जूडो में एक-एक खिलाड़ी शामिल है। जिले में करीब 12 साल से तीरंदाजी का कोई कोच नही है। अब भविष्य में जिले से दो कोच बनने का रास्ता खुला है।
शुक्रवार को शहर के फुटबॉल संघ कार्यालय पर चयनित खिलाड़ी, अभिषेक पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, दीक्षांत पांडेय, पारस यादव, मोहित कुमार, अनस अहमद व आशु भारती व प्रतीक्षा सूची में यति यादव का खेल संघ के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, सज्जाद हुसैन बंटी व सीनियर खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
संघ के सचिव सज्जाद हुसैन बंटी ने बताया कि पहले तीरंदाजी का डिप्लोमा ग्वालियर में नही होता था। इसे शामिल करने के लिए सबसे पहले 2018 में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में शामिल कराया। इसी का नतीजा रहा कि वहां से निकले बच्चे अब ग्वालियर में कोच का डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूरा कर रहे हैं।