फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SIR will be held at 2,614 polling stations from November 4.

Barabanki News: 2,614 मतदेय स्थलों पर चार नवंबर से होगा एसआईआर

Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
SIR will be held at 2,614 polling stations from November 4.
बाराबंकी। विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) कार्यक्रम जिले के 2,614 मतदेय स्थलों पर चार नवंबर से शुरू होगा। इस काम में इतने ही बीएलओ लगाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2003 की मतदाता सूची के आधार पर किया जाना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को इसे लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग (वीसी) के जरिये तैयारियों की जानकारी ली और समय से काम शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद शाम करीब चार बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी की। जिले में कुल 23,57,870 मतदाता हैं। इनका मिलान 2003 की मतदाता सूची से किया जाना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि एसआईआर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बाक्स
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम
28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित तैयारियां , प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण किया जाएगा। चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण करेंगे और प्रपत्र भरवाकर जमा कराएंगे। नौ दिसंबर को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि नौ दिसंबर से 08 जनवरी 2026 होगी। नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय लेने की अवधि नौ दिसंबर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक होगी। सात फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed