{"_id":"67d86a993786a0619b01ee5e","slug":"silence-at-wheat-procurement-centres-no-sale-on-the-first-day-barabanki-news-c-315-1-slko1012-135351-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा, पहले दिन नहीं हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा, पहले दिन नहीं हुई बोहनी
Tue, 18 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में मूल्य समर्थित सरकारी गेहूं की खरीद का शुभारंभ सोमवार से हुआ। हालांकि पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहने के कारण खरीद की बोहनी नहीं हुई। गेहूं खरीद के लिए 93 केंद्र खोले गए हैं। किसानों की सहूलियत के लिए इन केंद्रों पर ऑनलाइन खरीद की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।
खरीद कार्य की निगरानी के लिए जिला विपणन अधिकारी ने सफदरगंज और नवीन मंडी पहुंच कर तैयारियों का परखा और इसमें सुधार लाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। जिले में सरकारी गेहूं की खरीद एक मार्च से शुरू होनी थी लेकिन शासन ने इस पर रोक लगाते हुए 17 मार्च से खरीद कार्य शुरू किए जाने का आदेश दिया था। खरीद का सरकारी समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि खुले बाजार में गेहूं की खरीद 2900 रुपये प्रति क्विंटल में हो रही है।
बाजार में खरीद मूल्य अधिक होने के कारण ही फिलहाल सरकारी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा छाए रहने की आशंका जताई जा रही है। जिला विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी। सफदरगंज और नवीन मंडी में खुले क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। यहां पर मौजूद केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह गांवों में जाकर किसानों से संपर्क कर उन्हें सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित व जागरूक बनाने का कार्य भी सुनिश्चित कराए।