फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shrimad Bhagwat Katha shows the way to meet God

Barabanki News: भगवान से मिलने की राह दिखाती है श्रीमद्भागवत कथा

Sun, 10 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha shows the way to meet God
संग्रामपुर। मल्लूपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को प्रवाचक आचार्य श्रीमहाराज ने कहा कि भागवत कथा मानव को विचार, वैराग्य, ज्ञान और भगवान से मिलने का मार्ग दिखाती है। समाज के बनाए नियम बदल सकते हैं, लेकिन भगवान के नियम कभी गलत नहीं होते और न ही बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। मनुष्य को अपने जीवन का उद्देश्य समझते हुए उसे प्रभु के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए। प्रवाचक ने कहा कि भगवान मानव की अपनी भूलों को क्षमा कर सकते हैं, लेकिन संतों के प्रति किए गए अपमान के दुष्परिणाम से बचाना कठिन होता है। भागवत कथा सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। भगवान से मिलने का उद्देश्य बनाकर उनके बताए मार्ग पर चलने से ही जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति संभव है। इस अवसर पर सभाजीत शुक्ल, सदाशिव पांडेय, बृजेश मिश्र, राधेश्याम शुक्ल और तीर्थराज शुक्ल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed