फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Showed strength in volleyball, javelin throw, kabaddi and running

Barabanki News: वॉलीबॉल, भालाफेंक, कबड्डी व दौड़ में दिखाया दम

Fri, 31 Jan 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in volleyball, javelin throw, kabaddi and running
बाराबंकी में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता के द
बाराबंकी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय जनपद स्तरीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ। पहले दिन वॉलीबॉल, भालाफेंक, कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। विजेता खिलाड़ियों को एडीएम इंद्रसेन सिंह ने मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सबसे पहले पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ हुई। इसके सीनियर वर्ग में नितिन कुमार व जूनियर वर्ग में अखिलेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। महिला सीनियर वर्ग में अनीषा मिश्रा व जूनियर वर्ग में आरुषि चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में परमेश्वर सिंह, जूनियर वर्ग में सौरभ वर्मा व सब जूनियर वर्ग में धीरेंद्र सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महिला सीनियर वर्ग में हिना, जूनियर वर्ग में नंदिनी व सब जूनियर वर्ग में सलमा प्रथम स्थान पर रहीं। इसी तरह पुरुष 200 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में परमेश्वर सिंह, जूनियर वर्ग में सुनील यादव व सब जूनियर वर्ग में धीरेंद्र सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सीनियर वर्ग में हिना, जूनियर वर्ग में नंदिनी व सब जूनियर वर्ग में सलमा प्रथम स्थान पर रहीं। इसी तरह 800 मीटर दौड़ में पुरुष सीनियर वर्ग में सौरभ सिंह व बालिका सीनियर वर्ग में अनीशा मिश्रा को प्रथम स्थान मिला। पुरुष 400 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में सौरभ वर्मा, जूनियर वर्ग में राजलोधी व सब जूनियर वर्ग में सचिन प्रथम स्थान पर रहे। महिला सीनियर वर्ग में दीपा, जूनियर वर्ग में नंदिनी व सब जूनियर वर्ग में राजरानी प्रथम स्थान पर रहीं।

भालाफेंक सीनियर वर्ग में शुभम यादव, जूनियर वर्ग में सैन सिंह व सब जूनियर वर्ग में सुधीर यादव को प्रथम स्थान मिला। वॉलीबॉल पुरुष सीनियर वर्ग में बंकी, जूनियर वर्ग में हैदरगढ़ व सब जूनियर वर्ग में हैदरगढ़ ब्लॉक की टीमें विजयी रहीं।

कबड्डी पुरुष सीनियर वर्ग में बंकी, जूनियर वर्ग में हैदरगढ़ व सब जूनियर वर्ग में बंकी टीमों के खिलाड़ी विजयी रहे। बालिका सीनियर वर्ग में देवा, जूनियर वर्ग में बंकी व सब जूनियर वर्ग में देवा की टीमें विजयी घोषित की गईं।


इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी एवं पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के दौरान व्यायाम शिक्षक अमर बहादुर सिंह, तुलसीराम चौहान, जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी, तौहीद खान, फुरकान, अपूर्वा कोचर, साक्षी सिंह, समृद्धि, रश्मि त्रिपाठी, विशाल वर्मा, विक्रांत मिश्रा व तरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed