फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shortage of buses for Fatehpur route, passengers lost

Barabanki News: फतेहपुर रूट के लिए रहा बसों का टोटा, भटके यात्री

Fri, 14 Feb 2025 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shortage of buses for Fatehpur route, passengers lost
बाराबंकी। देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद फतेहपुर की तरफ जाने वाली बसों का संख्या कम रही। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ बसें खड़ी थीं, मगर ये किस रूट पर जाएंगी, यह बताने वाला कोई नहीं था। ऐसे में यात्री इधर उधर भटकते रहे। पूछताछ काउंटर से भी जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे बस स्टेशन पर कुछ बसें खड़ी थीं, यात्रियों की भीड़ लगी थी। जैसे ही कोई बस आती, यात्री बस में बैठने के लिए दौड़ पड़ते। बस कहां जाएगी, यह भी मालूम नहीं चल पा रहा था। यात्री इदरीश ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से फतेहपुर के लिए कोई बस नहीं आई है। राममिलन ने बताया कि बिशुनपुर जाना है, करीब दो घंटे हो गए हैं, बस कब आएगी, यह काउंटर से भी पता नहीं चल पा रहा है। एआरएम जमीला खातून का कहना है अब बसों की दिक्कत नहीं है, प्रयागराज गई बसें वापस आ गई हैं और सभी रूटों पर संचालन कराया जा रहा है। फतेहपुर गई बसें देर से वापस आ पाई थी। संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed