{"_id":"60cf86948ebc3e2ff55cec4e","slug":"shops-remained-closed-during-weekend-lockdown-barabanki-news-lko5833943106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लॉकडाउन में बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लॉकडाउन में बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। वीकेंड लॉकडाउन का असर रविवार को भी रहा। गिने-चुने वाहन ही गुजरते नजर आए। लॉकडाउन की सख्ती से अनुपालन कराने के लिए पुलिस कर्मी चहलकदमी करते नजर आए। वहीं, शाम के समय शहर समेत जिले के कई क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चेकिंग लगाकर गुजरने वालों से सवाल जवाब भी किया गया। उधर कई जगहों पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम चलता रहा।
कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा वीकेंड लाकडाउन लगाय गया है। इसी को लेकर लगातार दूसरे दिन भी रविवार को शहर समेत जिले के सभी क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। वहीं सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। शहर की बात करें तो इक्का-दुक्का वाहन जरूर गुजरते रहे।
वहीं बारिश के चलते भी लॉकडाउन का अधिक असर दिखा। पुलिस अधिकारी शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेते रहे। हालांकि इस बीच स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मेडिकल स्टोर जरूर खुले रहे। यही हाल फतेहपुर, रामनगर, हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्रों में देखने को मिला।
विज्ञापन
कुछ निकायों द्वारा सैनिटाइजेशन के साथ साफ-सफाई का कार्य कराया गया जबकि गांवों में पहले से ही स्वच्छता को लेकर कार्य चल रहा है। देर शाम पुलिस शहर समेत कई क्षेत्रों में चेकिंग लगाकर बाहर घूमते दिख लोगों से सवाल-जवाब करती नजर आई।