{"_id":"65da519fbccb82f6cb05d2a4","slug":"shivprakash-became-the-president-and-suresh-became-the-general-secretary-barabanki-news-c-315-1-brp1006-113466-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शिवप्रकाश अध्यक्ष व सुरेश बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शिवप्रकाश अध्यक्ष व सुरेश बने महामंत्री
Sun, 25 Feb 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। तहसील रामनगर के बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिवप्रकाश अवस्थी तो महामंत्री पद पर सुरेश त्रिपाठी शास्त्री निर्वाचित हुए। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार गौतम ने जीत दर्ज की है। शनिवार को मतदान के बाद मतगणना हुई।
तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को बार भवन में सुबह 10 से तीन बजे तक मतदान हुआ। सभी 127 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। तीन बजे के बाद मतगणना हुई। चार बजे तक नतीजे आ गए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेशकांत मिश्र के अनुसार तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर शिवप्रकाश अवस्थी निर्वाचित हुए, इनको 85 मत, जबकि परमहंस मिश्रा को 42 मत मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार गौतम ने अरविंद कुमार निगम को 60 मतों, महामंत्री पद पर सुरेश त्रिपाठी शास्त्री ने सुरेश चंद्र मिश्रा को पांच मतों से हराया। महामंत्री पद पर दो व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर का एक मत अवैध घोषित हुआ। परिणाम आने के बाद विजयी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।