फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shiva devotee in Mahadeva

महादेवा में उमड़े शिवभक्त

Mon, 31 Jul 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 31 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotee in Mahadeva
महादेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
कभी भस्म से कभी भांग से तो कभी पुष्प व चंदन से शिवलिंग का श्रंगार होते देख शिवभक्त अभिभूत हो गए। हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर हो या लोधेश्वर महादेवा या फिर चंद्रेश्वर कैलाश आश्रम, जिले के सभी शिवालयों में सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


कुंतेश्वर महादेव, भुवनेश्वर महादेव, सोनेश्वर शिवालय, नीलकंठेश्वर, सिद्धेश्वर महादेव आदि मंदिरों में सुबह से बम बम की गूंज रही। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए लोधेश्वर महादेवा मेें जहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, वहीं जिले भर के शिवालयों में पूरे दिन पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


रामनगर स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेवा मेें शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। बम-बम, जय भोले व नीलकंठ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। रविवार रात से ही शिवभक्तों की लंबी लाइन लगने लगी थी। हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय के जयकारों के बीच मंदिर के कपाट खुलते ही शुरू हुई पूजा-अर्चना सोमवार देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोधेश्वर महादेवा में कई जिलों से जलाभिषेक करने आए शिवभक्तों का उत्साह तेज धूप बाद भी कम नहीं हुआ। शिवभक्तों की आस्था अव्यवस्था पर भारी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शिवभक्तों के बम-बम, जय भोले के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।  

हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही हाथ में गंगा जल से भरा लोटा उसमें बिल्वपत्र, अक्षत, धतूरा और पुष्प से जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। एक दिन पूर्व महारुद्राभिषेक मेें भस्म, भांग, पुष्प, दूध, दही, शहद, शक्कर, दूब, शमीपत्र, बिल्वपत्र, अबीर गुलाल आदि से श्रंगार किया गया तो सौंदर्य अलौकिक हो गया। हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। 

शहर में सावन के चौथे सोमवार को पूजा-अर्चना करने वालों की भारी भीड़ लगी रही। सुबह भक्तों ने व्रत रखकर शिव का जलाभिषेक किया। शहर के कैलाश आश्रम में रुद्राभिषेक किया गया। सुरेंद्र चैतन्य महराज ने विधिवत रुद्राभिषेक कराया। शाम को शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। अदभुत श्रंगार की झलक पाने के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।  


सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के किंतूर में स्थित ऐतिहासिक महाभारत कालीन मंदिर कुंतेश्वर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग अर्पण कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में विकास मौर्या द्वारा भंडारे का आयोजन किया। इसके अलावा खजुरिहा अमरादेवी, बदोसराय, करोरा, खोर एतमादपुर आदि शिवालयों में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed