{"_id":"596ba0f64f1c1b9f0b8b45e7","slug":"shiv-temple-are-decorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों को सजाया गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों को सजाया गया
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नागेश्वर मंदिर, कैलाश आश्रम स्थित चंद्रेश्वर महादेव, धनोखर स्थित मंदिर, दुधेश्वर महादेवा, लखपेड़ाबाग स्थित शिवमंदिर, पंचम दास कूटी स्थित शिव मंदिर, हैदरगढ़ क्षेत्र के गोमती के तट पर स्थित औसानेश्वर का प्राचीन मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, महाभारतकालीन कुंतेश्वर महादेव मंदिर व मत्थेश्वर महादेव मंदिर में देर रात तक तैयारियां पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर जलाभिषेक के लिए वेलपत्र व फूल तथा प्रसाद की दुकानें भी एक दिन पहले ही सजकर तैयार हो गई। इन मंदिरों में भोर से ही लंबी-लंबी लाइनें जलाभिषेक के लिए लग जाती है।
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार के एक दिन पूर्व सावन मेले की तैयारियां रविवार देर रात तक चली। आडीटोरियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुरक्षा के तहत कुछ दूरी पर बैरियर के लिए बल्लियां बांधने का काम किया गया है।
विज्ञापन
अभरन के पास श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट लगाया गया है तो अस्थाई चेंजिंग रूम भी पर्दों से तैयार किया गया है। मंदिर में प्रवेश के लिए बनाई गई जालीदार बैरिकेटिंग के सामने पुलिस का वाच टावर शो-पीस बना नजर आया। सोमवार के एक दिन पूर्व ही गैर जनपदों से लोग जलाभिषेक करने पहुंच रहे थे।
मंदिर परिसर में बेलपत्र, कमल का फूल की दुकानें सजी थी। जलाभिषेक के बाद बाहर लगी दुकानों पर लइय्या व रेवड़ी तथा सिंदूर व बिंदी के साथ श्रंगार के अन्य सामना महिलाएं प्रसाद रूप में खरीदती दिखीं।