फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shikshamitra will not celebrate Diwali

दीपावली नहीं मनाएंगे शिक्षामित्र

Sun, 08 Nov 2015 11:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को शिक्षामित्रों ने बीआरसी बड़ेल पर धरना देकर इस बार दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया। साथ ही शिक्षामित्रों के मामले में सरकार द्वारा बरती जा रही हीलाहवाली पर नाराजगी भी जताई। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि शिक्षामित्रों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वहीं, अब राज्य सरकार भी इस मामले में हीलाहवाली बरत रही है। इसको लेकर शिक्षामित्रों ने इस बार दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रदेश नेतृत्व ने तो एसएलपी दायर कर दी है अब राज्य सरकार को भी इस ओर ध्यान देना होगा तभी शिक्षामित्रों का भला हो सकता है। उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि सहायक शिक्षक पद पर समायोजन रद्द होने के बावजूद शिक्षामित्रों ने धैर्य से काम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि, धैर्य और एकजुटता से जो लड़ाई जीती जा सकती है वह विरोध प्रदर्शन से जीतना संभव नहीं है। इस दौरान शिक्षामित्रों की मौत पर शोक संवेदना भी व्यक्त की गई। इस मौके पर रामशंकर राठौर, रोहित त्रिपाठी, बजरंग रावत, अतुल मंगल, अजय पांडेय, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed