फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shashi takes the charge, pledge to make the city work

शहर संवारने का संकल्प ले शशि ने संभाला कामकाज

Thu, 14 Dec 2017 11:54 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 14 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shashi takes the charge, pledge to make the city work
नगर पालिका परिषद में कार्यभार ग्रहण करतीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
नई सरकार को शहर को संवारने का जिम्मा मिलने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष ने शहर की कमान संभाल ली। नगरपालिका परिषद की पहली महिला अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन


इसके बाद अधिशासी अधिकारी व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अध्यक्ष का फोकस स्वच्छता पर रहा। उन्होंने सफाई अभियान, वार्डवाइज सफाई कर्मचारियों की स्थिति और जो टेंडर हुए हैं उसकी स्थिति और वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। कहा कि प्राथमिकता होगी कि नगरपालिका परिषद अपने संसाधनों से वित्तीय स्थिति मजबूत करे और सभी नागरिकों को बेहतर सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन


डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया जाएगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर शहर को कूड़े से मुक्ति दिलाई जाएगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को और भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की, कहा कि शहरवासी कूड़ा सड़क पर न फेंके, उनका उचित निस्तारण करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए जोश और नई उमंग से नई सरकार लबरेज है। सभासदों व समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। पहले ही दिन अध्यक्ष ने वार्डवाइज मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। अध्यक्ष ने कहा कि जनसुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 

शहर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश नगरपालिका अध्यक्ष ने दिए। कहा कि मार्ग प्रकाश के लिए एलईडी लगाई जाए। जहां पर लाइट खराब है उसे तुरंत बदला जाए। कहा कि पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाया जाएगा। 

नए वार्डों के लिए अलग से कार्ययोजना बनाई जाएगी और सबसे पहले वहां पर मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। सभासदों के साथ बैठक कर सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। नए वार्डों के लिए काफी काम करना है इसके लिए जनता का भी सहयोग चाहिए।


नगरपालिका अध्यक्ष ने चहुंमुखी विकास, सुंदरीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही। कहा कि पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और शहर को हरा भरा करने के साथ साफ-सुथरा रखा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed