{"_id":"6a35a517748155b92f06a869","slug":"sex-trade-and-drug-trafficking-racket-busted-in-the-city-barabanki-news-c-315-1-brb1038-171631-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शहर में देह व्यापार और नशे के कारोबार का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शहर में देह व्यापार और नशे के कारोबार का भंडाफोड़
Sat, 20 Jun 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के एक शॉपिंग मॉल के सामने मुख्य मार्ग किनारे स्थित मकान में शुक्रवार देर शाम देह व्यापार और नशे के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सीओ सिटी संगम कुमार और सीओ रामनगर गरिमा पंत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान एक कमरे में एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिला। मौके से एक महिला और दो युवतियों को भी बरामद किया गया। तलाशी के दौरान कमरे से 50 पुड़िया गांजा और 50 शीशियां कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से तीनों महिलाओं और युवक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक पदार्थों को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शहर में इस गिरोह का नेटवर्क और कहां-कहां फैला हुआ है। पुलिस अन्य संभावित ठिकानों की भी पहचान कर छापेमारी की कार्रवाई करेगी।