{"_id":"678d59ab002c75cc1209c1f7","slug":"seven-patients-reached-hospital-in-critical-condition-referred-barabanki-news-c-315-1-slko1012-131856-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गंभीर हालत में पहुंचे सात मरीज, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गंभीर हालत में पहुंचे सात मरीज, रेफर
Mon, 20 Jan 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी कोटवाधाम में रविवार को आयोजित मेले में मरीज देखते चिकित्सक। -संवाद
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में रविवार को गंभीर हालत में पहुंचे सात मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 38 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें कुल 3966 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 1451, महिलाओं की संख्या 1435 और बच्चों की संख्या 1080 रही। इस दौरान संदिग्ध मिले 104 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई परंतु कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
अस्पतालों में दवा लेने पहुंचे जानकी प्रसाद, देवीदयाल, परशुराम, गीता देवी व सरस्वती आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार और खांसी के साथ सांस भी फूल रही थी। डॉक्टर ने देखकर दवा दी। एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में 120 डाॅक्टर और 223 कर्मचारियों को लगाया गया था।