फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seven more found corona infected

सात और मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 06 Jun 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seven more found corona infected
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेजी से कम हो रही है। इसके साथ ही संक्रमण से हो रही मौतों का ग्राफ भी नीचे आ गया है। शनिवार को देरशाम आई जांच रिपोर्ट में सात और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को करीब 7270 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। इस दौरान युवाओं से लेकर ग्रामीणों तक में टीका लगवाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में तेजी से कमी हो रही है। कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ भी तेजी से गिर रहा है। शनिवार को देरशाम आई जांच रिपोर्ट में जिले में सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में रख चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और जहां तक हो सके घर पर ही रहें। यदि बहुत जरूरी हो तो मास्क पहनकर ही घर से निकलें। इस दौरान शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहली जून से 18 प्लस वालों के लिए 16 स्थानों पर तथा 45 प्लस वालों के लिए 60 स्थानों पर बूथ बनाकर टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया। टीकाकरण को अपेक्षित गति मिल सके, इसके लिए प्रधान, निगरानी समितियों और सरकारी विभागों के साथ ही कोटेदारों को लगाया गया। इसका नतीजा रहा कि टीकाकरण की गति दिन-ब-दिन बढ़ती गई और प्रतिदिन छह हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
इसी के तहत शनिवार को करीब 7270 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान पर बराबर नजर रखी जा रही है सभी विभागों से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।

एक जून से चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत पत्रकारों के लिए जमील-उर-रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथ पर पांच दिनों के अंदर 70 मीडिया कर्मियों को कोरोना के टीके लगाए गए। इस दौरान सभी का अपेक्षित सहयोग मिला और सभी ने उत्साहवर्धन के साथ टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed