{"_id":"6463d9bc818d1f57de0c9855","slug":"seven-killed-in-accidents-chaos-among-relatives-barabanki-news-c-13-1-238997-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसों में सात की मौत्, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसों में सात की मौत्, परिजनों में कोहराम
Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगह पर हुए सड़क व ट्रेन हादसों में मंगलवार को छह लोगों की जान चली गई। वहीं कोठी निवासी एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। इन सभी दुर्घटनाओं को लेकर जिला अस्पताल, पोस्टमार्टम हाउस व मृतकों के घर तक कोहराम मचा रहा।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क पार कर रही बालिका की मौेत हो गई। मंगलवार को नरेंद्रपुर मदरहा गांव निवासी दिनेश कुमार की पुत्री प्रिया (6) घर से कुछ दूर स्थित दुकान से वापस लौट रही थी। गांव की सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। घायल बच्ची को परिजन इलाज के लिए लेकर निकले मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। ट्रैक्टर गांव के ही निवासी का बताया जा रहा है।
वहीं, कोठी थाना क्षेत्र के भुनई गांव निवासी राजेश कुमार का पुत्र आनंद (23) सोमवार देर शाम बाइक से घर से निकला था। इस दौरान हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर भानमऊ गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए वनरोज से टकरा गई। हादसे में घायल आनंद को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। । वहीं, दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के खुदायपुर गांव निवासी उदयराज (45) किसान थे। सोमवार को वह बाइक से निकले थे। शाम को वह अलियाबाद रोड पर गंभीर हालत में घायल पड़े मिले। कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार कर चला गया था। परिजन उदयराज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के पट्टी मजरे रसूलपनाह निवासी रंजीत कुमार (22) सोमवार की शाम गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन की ओर गया था। ग्रामीणों के अनुसार रेलवे लाइन पार करते समय बुढ़वल की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बड्डूपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकसवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच देवरा गांव निवासी पवन कुमार (20) और उसका दोस्त पहाड़पुर गांव निवासी मनोज कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को लखनऊ रेफर किया गया जहां पवन की मौत हो गई। मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
हादसे में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
हैदरगढ़। चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हैदरगढ़ से सटे रनापुर गांव के सुखदेव ने बताया कि बीते 12 मई को उनके पिता बालकराम कस्बे से घर जा रहे थे। इस दौरान अवसानेश्वर मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
करंट की चपेट में आकर छात्र की मौत
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के सोहांवा गांव निवासी नौमीलाल का पुत्र सूरज कुमार (18) बाराबंकी शहर के मकदूमपुर मोहल्ले में किराए पर रहता था। यहां रहकर वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोचिंग करता था। सोमवार देर शाम कोचिंग से कमरे में आने के बाद छत में लगे पंखे में कोई खराबी दूर करने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पड़ोस मे रहने वाले अंकित नामक युवक की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।