फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seven houses destroyed by fire

आग से सात घर राख

Mon, 08 Feb 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Seven houses destroyed by fire
टिकैतनगर (बाराबंकी)। सरयू नदी के पार बसे बांसगांव में शनिवार देर शाम बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे सात ग्रामीणों के छप्पर नुमा मकान राख हो गए। इन घरों का सारा सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र टिकैतनगर के बांसगांव के रहने वाले कैलाश की झोपड़ी के पीछे से बिजली की लाइन निकली है। तारों के आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ कर पाते, देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। आग ने पड़ोस के श्रवण, प्रेम, मैकू, शिवबहादुर व फूलमती की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में दमकल गाड़ी का पहुंचना संभव नहीं है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चपेट में आए सभी घरों का सारा सामान राख हो गया। अनाज व कपड़े समेत कुछ भी नहीं बचा। गरीब परिवारों के सामने अब खुले आसमान के नीचे सोने के साथ ही अब भोजन आदि की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल शिवपूजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान के आकलन की रिपोर्ट तैयार की। तहसीलदार रामसनेहीघाट दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व लेखपाल से आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आर्थिक सहायता मुहैया कराई जायेगी। साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए खाद्य सामग्री की भी व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed