{"_id":"64d29d9a453435792b0a7414","slug":"separated-feeder-will-get-uninterrupted-power-soon-barabanki-news-c-315-1-brp1005-2239-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अलग हुआ फीडर, जल्द मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अलग हुआ फीडर, जल्द मिलेगी निर्बाध बिजली
Wed, 09 Aug 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पल्हरी उपकेंद्र स्थित लखपेड़ाबाग फीडर को दो भागों में विभाजित किया गया है। खंभे लगाकर तार खींचे जा रहे हैं। पैनल लगने के बाद जल्द ही अतिरिक्त फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही लखपेड़ाबाग व बड़ेल की करीब 60 हजार आबादी को फाॅल्ट और ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
रिवैंंप योजना के तहत 79.95 लाख की लागत से लखपेड़ाबाग फीडर का विभक्तीकरण कार्य कराया जा रहा है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग से 4.5 किलोमीटर लाइन बिछाई गई है। इसमें करीब दो किलोमीटर भूमिगत लाइन है। 11 हजार की लाइन खींचने के लिए एसटीवी पोल मिलाकर करीब 66 बिजली के खंभे लगाए गए हैं। खंंभे लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और तार खींचे जा रहे हैं।
जल्द ही लखपेड़ाबाग फीडर अलग कर पैनल लगा दिया जाएगा और बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। अधिशासी अभियंता अंशुमान यादव ने बताया कि पल्हरी उपकेंद्र से जुड़े लखपेड़ाबाग फीडर पर अधिक लोड रहता है। गर्मी में ओवरलोड से तार टूटने और लाइन के ब्रेकडाउन की समस्या आ जाती थी। अब यह फीडर दो भागों मेंं विभक्त किया गया है। कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। जल्द ही निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।