फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seeing the house being washed away in the river, they ran to save their lives.

Barabanki News: नदी में घर समाता देख जान बचाकर भागे

Wed, 07 Aug 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Seeing the house being washed away in the river, they ran to save their lives.
बाराबंकी। बबुरी गांव के लोग दहशत में हैं, यहां के लोग जल्द से जल्द गांव खाली कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे में लगे हुए हैं। कोई गृहस्थी को समेट परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहा है तो कोई अपना पक्का मकान तोड़ता दिखाई दे रहा है, क्योंकि सरयू नदी की धारा ने जिस तरह से गांव के अपने निशाने पर लिया है उससे लोगों में खौफ है।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ित अनिल कुमार बताते हैं कि देखते ही देखते नदी हमारे घर के पास आ गई और हम लोग कुछ नहीं कर सके। जल्दी में सिर्फ अपना सामान बटोर पाए। इसी बीच देखा कि मकान का कुछ हिस्सा नदी में समा रहा है तो आनन-फानन मेें मकान खाली कर परिवार सहित भाग खड़े हुए।
विज्ञापन



बाढ़ पीड़ित सुमित मिश्रा बताते हैं कि जब हम लोग शाम को सोने जा रहे थे इसी वक्त देखा की नदी का पानी तेजी से हम लोगों के घरों की ओर आ रहा है। किसी तरीके से घर खाली कर परिवार को स्कूल में पहुंचाया। मंगलवार की सुबह गांव वालों की मदद से दीवारों को तोड़कर ईटे निकालने की कोशिश की गई। गांव के छह परिवार प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए हैं। अन्य लोग भी सुरक्षित स्थानों की ओर परिवार के साथ पहुंचने लगे हैं। तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की यथा संभव मदद की जा रही है 60 परिवारों में राहत किटों का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे
सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी का पानी खतरे के निशान से करीब 20 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। घटते बढ़ते जलस्तर को देखकर यहां के लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। वही सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में तेलवारी, गोबरहा, कुड़वा, कहरान पुरवा गांव के पास कटान शुरू हो गई है और लोगों के खेतों को काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed