फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seed shops raided, licenses of five suspended

Barabanki News: बीज दुकानों पर छापा, पांच के लाइसेंस निलंबित

Fri, 31 May 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Seed shops raided, licenses of five suspended
बाराबंकी। बीज केंद्रों से नकली बीज बेचने की मिल रही शिकायतों की रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार को जिले भर में संचालित बीज बिक्री केंद्रों की गहन जांच पड़ताल की। अभियान के दौरान 91 बीज केंद्रों की जांच कर वहां से बेचे जा रहे 79 बीजों के नमूने लैब जांच के लिए लेकर भेजे। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर पांच दुकानदारों के बिक्री लाइसेंस भी निलंबित करने व पांच अन्य को नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने नवाबगंज तहसील की 13 दुकानों की जांच की और 17 नमूने भरे। पहलवान बीजभंडार द्वारा अभिलेख न दिखा पाने पर इनका लाइसेंस निलंबित किया गया। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि जैदपुर, सिद्धौर, भिटौरालखन में बीज की 20 दुकानों की जांच की गई और 32 नमूने लिए गए। इस दौरान संतोष कृषि सेवा केंद्र बरैया चौराहा, कुमार बीज भंडार जैदपुर, सोनू बीज भंडार दीनपनाह, न्यू सूर्या सीड एंड बुक डिपो और उत्कर्ष बीज भंडार को अभिलेख न दिखा पाने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। वहीं, चौधरी बीज भंडार जैदपुर, वर्मा बीज भंडार जैदपुर, अर्श बीज भंडार जैदपुर और अन्नपूर्णा बीज भंडार सिद्धौर, चौधरी बीज भंडार जैदपुर बंद पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

उधर, तहसील फतेहपुर में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विजयकुमार द्वारा 25 दुकानों की जांच कर आठ नमूने जांच के लिए भरे। अरुणेश प्रताप द्वारा आठ दुकानों की जांच की गई और दो नमूने लिए गए। रामसनेहीघाट में कौशलेंद्र पाल सिंह द्वारा सात दुकानों की जांच की गई और तीन नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी बीज विक्रेता अपनी दुकानों पर रेट बोर्ड अनिवार्य तौर से लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed