{"_id":"66f1c35971570bfb7f03fef4","slug":"secretary-principal-was-kicked-and-punched-in-the-open-meeting-barabanki-news-c-315-1-brp1006-125021-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खुली बैठक में सचिव-प्रधान में चले लात-घूसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खुली बैठक में सचिव-प्रधान में चले लात-घूसे
Tue, 24 Sep 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। थाना बदोसराय क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरी में सोमवार दोपहर में पंचायत भवन परिसर में खुली बैठक शुरु होने से पहले ही पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चले। ग्रामीणों व एडीओ पंचायत के हस्तक्षेप के बाद भी मारपीट होती रही। इस मामले में पंचायत सचिव की ओर से प्रधान पर केस दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
बदोसराय क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरी में सोमवार दोपहर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में मृतक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान शोएब अहमद कुछ देर से पंचायत भवन पर पहुंचे तो सचिव विनोद कुमार ने नाराजगी जताई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व तकरार होने लगी। एडीओ पंचायत ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया। इसके बावजूद पंचायत सचिव व प्रधान आपस में भिड़ कर हाथापाई करने लगे। अफरातफरी देख ग्रामीण बैठक से भाग गए।
इसके बाद दरियाबाद ब्लॉक के करीब 15 पंचायत सचिव बदोसराय थाना पहुंचे और आरोपी प्रधान के खिलाफ तहरीर दी। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रधान पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, जाति सूचक गाली देने का केस दर्ज कराया है। वहीं, ग्राम प्रधान ने सचिव पर ज्यादा कमीशन बढ़ाने, जबरन कार्य करवाने व मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। इसे मामले को लेकर दरियाबाद ब्लाक के ग्राम प्रधान भी लामबंद हो गए है। बीडीओ दरियाबाद संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि खुली बैठक में पंचायत सचिव के साथ मारपीट करने का मामला गंभीर है। दोनों पक्षों को बुलाकर गतिरोध खत्म कराया जाएगा।