{"_id":"66ee0aee9c31a18fc405f794","slug":"secret-of-suicide-revealed-by-mobile-phone-found-in-straw-barabanki-news-c-315-1-brp1006-124809-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भूसे में मिले मोबाइल से खुला आत्महत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भूसे में मिले मोबाइल से खुला आत्महत्या का राज
Sat, 21 Sep 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के वादीनगर गांव में पांच दिन पहले एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लखनऊ के एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। घर में भूसे के ढेर में मिले किशोरी के मोबाइल फोन से हुई चैटिंग से परिजनों को युवक के बारे में जानकारी हुई।
शहर के निकट वादीनगर गांव निवासी स्वर्गीय बाबादीन की पुत्री नैंसी का शव 15 सितंबर की रात घर में फंदे से लटका मिला था। शुरुआत में परिजन व पुलिस को किशोरी के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं लगा था। अब किशोरी की मां राधा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 सितंबर को वह भूसा निकालने गई तो वहां एक मोबाइल फोन मिला।
बताया कि इसमें लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के परसईया गांव के युवक अनुज रावत की अश्लील चैटिंग मिली। युवक द्वारा बात न करने पर जान देने की बात भी कही गई। परिजनों का आरोप है कि अनुज की प्रताड़ना से तंग आकर ही उनकी पुत्री ने आत्महत्या की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।