{"_id":"610d87748ebc3ec3063337c9","slug":"secratary-suspend-barabanki-news-lko590224236","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोआश्रय स्थल पर मृत मवेशियों के अवशेष मामले में सचिव संस्पेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोआश्रय स्थल पर मृत मवेशियों के अवशेष मामले में सचिव संस्पेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गोआश्रय स्थल पर मृत मवेशियों का सम्मान से संस्कार करने की बजाय उनके अवशेष बिखरे पड़े मिले थे। इसको लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम की जांच के बाद शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया। जबकि ग्राम प्रधान, पशु चिकित्साधिकारी और जिला पंचायत के ठेकेदार पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
मामला फतेहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हजरतपुर बिलौली की है। यहां पर स्थित गोआश्रय स्थल पर तीन दिन पहले अव्यवस्थाओं के चलते कई मवेशियों की मौत हो गई। मगर, ग्राम समिति के लोगों ने मृत मवेशियों के अंतिम संस्कार में लापरवाही बरती। मृत मवेशियों के अवशेष पड़ होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम पंकज सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मृत मवेशियों के अवशेष का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार कराया। इस मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को डीडीओ अजय पाण्डेय ने हजरतपुर बिलौली के सचिव/ ग्राम विकास अधिकारी दयानंद की प्रथम दृष्टया लापरवाही पाते हुए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं दोषी ग्राम प्रधान, पशु पालन विभाग के सीवीओ व जिला पंचायत के मृत मवेशियों के ठेकेदार पर ही कार्रवाई करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। जिन पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसकी पुष्टि जिला विकास अधिकारी ने की।