{"_id":"687e91d8d4a87575180971f8","slug":"second-marriage-done-after-giving-triple-talaq-over-phone-case-filed-against-eight-barabanki-news-c-315-1-brp1006-144223-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फोन पर तीन तलाक देकर किया दूसरा निकाह, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फोन पर तीन तलाक देकर किया दूसरा निकाह, आठ पर केस
Tue, 22 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र इस्लामपुर मजरे केसराई निवासी कैसरजहां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह चार वर्ष पूर्व सूरतगंज कस्बा निवासी वकील उर्फ फरीद (30) के साथ हुआ था। कुछ दिनों के बाद ससुराल पक्ष के लोग दो लाख नकद और एक बाइक की मांग करने लगे।
बताया कि इसी बीच वह क्षय रोग से पीड़ित हो गई। तब परिवार के सभी लोग बर्तन अलग कर छुआछूत मानने लगे। पति वकील कोलकाता में रहकर काम करता था। आरोप है कि वहां रहने के दौरान उसने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने वीडियो कॉलिंग के जरिए उसे दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं और फिर फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस पति वकील उर्फ फरीद, ससुर यूनुस, सास सायरा, समेत आठ विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (संवाद)