{"_id":"574ddb274f1c1b7d2810a59d","slug":"second-bara-mangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ के दूसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ के दूसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जेठ माह के दूसरे मंगलवार को शहर स्थित धनोखर हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल को हनुमान मंदिरों में सुबह और शाम भक्तोें की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने बजरंग बली के चरणों में माथा टेक कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिरोें में घंटा घड़ियाल की गूंज के बीच पवनसुत की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने जयकारे लगाए। शहर ही नहीं, ग्रामीण अंचलोें में भी जगह-जगह भंडारे व प्रसाद का वितरण किया गया।
सुन लो मेरी पुकार पवन सुत विनती बारंबार... व हनुमान चालीसा पाठ के बीच मंगलवार को पवनसुत की शहर व जिले भर में पूजा अर्चना की गई। ज्येष्ठ के दूसरे बड़े मंगल पर सुबह से ही भक्तों का मंदिर जाना शुरु हो गया। उत्साही भक्तों ने सोमवार की देररात से ही तैयारी शुरू कर दी।
सुबह होते ही सारी तैयारियां पूरी होने के बाद प्रसाद वितरण शुरू हो गया। भोर समय आसमान में छाए बादलों से मौसम खुशगवार रहा लेकिन दोपहर से तेज धूप रही। लेकिन भक्तों के उत्साह ने गर्मी के तेवर को किनारे कर दिया।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख धनोखर स्थित हनुमान मंदिर, कंकड़ेश्वर महादेव मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, ब्रहमचारी मंदिर समेत हनुमान मंदिराें में सुबह से ही भक्ताें का आना जाना शुरू हो गया। सुबह से लेकर शाम तक भक्ताें ने मंदिराें में पहुंचकर घंटा घड़ियाल बजाकर बजरंगी की पूजा अर्चना की।
वहीं भक्तों ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ भी किया। उत्साही भक्तों ने कई स्थानों पर भक्ति गीतों के बीच शरबत, प्याऊ के अलावा भंडारे का आयोजन किया। पूरे दिन राहगीर सेवादारों के हाथों प्रसाद ग्रहण करते रहे।