फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Speeding car hits group in Barabanki youth dies three others including his brother critically injured

बाराबंकी: तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत; भाई समेत तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Sat, 22 Aug 2026 07:51 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 07:51 PM IST
सार

बाराबंकी में चार पहिया वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके भाई समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो खराब होने पर दूसरे ऑटो में सब्जी लादते समय हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Speeding car hits group in Barabanki youth dies three others including his brother critically injured
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जबकि उसके भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान देवा के सत्तिनपुरवा गांव निवासी रोहित (26) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


हादसा देवा-फतेहपुर मार्ग पर बसारा गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, सीतापुर के थानगांव क्षेत्र के राजापुर इसरौली निवासी मोहित (18) सब्जी कारोबारी हैं। शनिवार भोर मोहित सीतापुर के रामपुर मथुरा से ऑटो पर सब्जियां लादकर बाराबंकी मंडी के लिए निकले थे। उनके साथ रामपुर मथुरा के पैगंबरपुर गांव निवासी अब्दुल रहमान (18) व समीर (19) व देवा के इसरौली गांव निवासी रमेशचंद्र (25) भी थे। 
विज्ञापन


बसारा गांव के पास ऑटो खराब हो गया। इस पर मोहित ने अपने सगे भाई रोहित को मदद के लिए बुलाया। बाइक से पहुंचे रोहित ने दूसरा ऑटो बुलाकर सब्जियां उसमें लादना शुरू कराया। इस दौरान फतेहपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रोहित और ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रोहित, मोहित, अब्दुल रहमान, समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों को सीएचसी, फतेहपुर पहुंचाया। वहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, रोहित कई वर्षों से देवा के सत्तीनपुरवा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। मृतक के पिता रमेशचंद्र भी वाहन चालक हैं। रोहित छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद भागे वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed