{"_id":"693735d29072d9a69f0135bb","slug":"sdm-judicial-and-deputy-rmo-talking-to-farmers-at-the-paddy-purchasing-centre-in-naveen-mandi-barabanki-news-c-315-1-slko1014-153591-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में घोटाला: नवीन मंडी में पकड़ी गईं 25 ट्रालियां, एक को पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में घोटाला: नवीन मंडी में पकड़ी गईं 25 ट्रालियां, एक को पुलिस को सौंपा
Tue, 09 Dec 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
नवीन मंडी में धान क्रय केंद्र पर किसानों से बात करते एसडीएम न्यायिक व डिप्टी आरएमओ।
बाराबंकी। नवीन मंडी में सोमवार को 25 ट्राॅली धान लावारिस हालत में पकड़ा गया। वहां मौजूद 30 में से पांच किसान ही धान पर दावा कर सके। कागजात नहीं दिखाने पर एक व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया। यह हालात तब हैं, जब एक दिन पहले सफदरगंज मंडी में ट्रॉली पर लदा धान लावारिस पड़ा मिला था। डीएम के कड़े निर्देश के बाद डिप्टी आरएमओ और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह धान किसका है। इसके लिए ट्रैक्टर चालकों व मालिकों से भी पूछताछ की जा रही है।
डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम न्यायिक विवेकशील यादव व जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ नवीन मंडी में संचालित छह धान खरीद केंद्रों की जांच करने पहुंचे तो बड़ा घोटाला सामने आया। जांच के दौरान यहां पर धान लदी 30 ट्रालियां खड़ी मिलीं। इसमें पांच किसानों ने अपने अभिलेख और टोकन दिखाए। लेकिन 25 ऐसी ट्रालियां मिलीं, जिनका कोई मालिक नहीं था। इससे साफ हो गया कि बिना टोकन सस्ता धान खरीद कर सरकारी केंद्राें पर खुलेआम बेचा जा रहा है। यहां पर मौजूद कुरौली निवासी प्रवीन ने दो ट्रालियों पर दावा किया, पर अभिलेख नहीं दे पाए। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि इसकी पूरी जांच पुलिस और परिवहन विभाग से कराई जाएगी। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।
वर्जन
जांच के दौरान नवीन मंडी में 30 ट्रालियां लावारिस मिलीं थीं। जांच के दौरान पांच किसानों ने अपने अभिलेख दिखाए। एक व्यक्ति कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया, जिस पर उसकी ट्रालियों समेत उसे पुलिस के हवाले करा दिया गया। वरिष्ठ विपणन अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विवेकशील यादव, एसडीएम न्यायिक