{"_id":"6453bac205a90777a20d2702","slug":"scorpio-collided-with-a-tree-two-youths-died-three-serious-barabanki-news-c-13-1-216810-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेड़ से टकराई स्काॅर्पियो, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेड़ से टकराई स्काॅर्पियो, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर
Thu, 04 May 2023 07:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 04 May 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
क्रासर - हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर भोर में हुआ भीषण हादसा
- बरात से वापस आने के बाद फिर निकले थे पांचों युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
सतरिख (बाराबंकी)। हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर सतरिख थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार भोर तेज रफ्तार स्कार्पियो एक पेड़ से से जा टकराई। इस भीषण हादसे में स्काॅर्पियो पर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत काफी गंभीर है। मृतक व दो घायल एक ही गांव के हैं जबकि एक युवक लखनऊ का निवासी है। हादसे के बाद से गांव में कोहराम मचा है।
सतरिख थाना क्षेत्र के उधवापुर गांव निवासी जयप्रकाश के पुत्र की बुधवार शाम क्षेत्र के ही मनेरा गांव में बरात गई थी। गांव के संतोष कुमार का पुत्र हर्षित कुमार (18), स्वर्गीय सुरेंद्र का पुत्र शिवा उर्फ गोलू (24), मंशाराम का पुत्र बंटी (22) व हरिश्चंद्र का भांजा लखनऊ निवासी नितिन कुमार (20) स्कार्पियों से बरात गए थे। परिजनों के अनुसार, रात करीब चार बजे चारों युवक वापस उधवापुर गांव लौटे और हरिश्चंद्र के घर पहुंचकर उनके पुत्र मोहित उर्फ मोंटी (20) को जगाया। इसके बाद पांचों युवक स्कार्पियों से हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पहुंचकर हैदरगढ़ की ओर चले गए। लेकिन यहां मात्र के किमी दूर छोटा लालपुर गांव पास स्कार्पियों सड़क के दाहिनी ओर एक पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहन में लहूलुहान पड़े युवकों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। दूरी कम होने के कारण परिजनों को भी इसकी खबर लग गई तो परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां से सभी को केजीएमयू लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया मगर मोहित उर्फ मोंटी व हर्षित की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन दोनों के शव बाराबंकी लेकर चले आए। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोहराम के बीच तीन अन्य युवकों को लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीनों की हालत गंभीर है। हादसे में घायल नितिन लखनऊ के चांदन इलाके का निवासी है और एक दिन पहले ही अपने मामा हरिश्चंद्र के घर आया था। स्कर्पियो शिवा की बताई जा रही है।
...................................................
दो शव पहुुंचते ही मचा कोहराम, रो पड़ा पूरा गांव
हादसे में जान गंवाने वाले मोहित उर्फ मोंटी व हर्षित के घर उधवापुर गांव में आसपास ही बने हैं। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शाम करीब तीन बजे दोनों के शव जैसे ही गांव पहुंचे चीत्कार मच गई। परिजन व रिश्तेदार शव से लिपट कर बिलखने लगे। सुबह से कई बार बेहोश हो चुके संतोष बेटे हर्षित का शव घर पहुंचते ही सिर पटककर रो पड़े। जबकि मोंटी के पिता हरिश्चंद्र अचेत हो गए। दोनों युवकों के पिता खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। जान गंवाने वाले बेटे भी खेती में पिता का हाथ बंटाते थे। करुण क्रंदन देखकर गांव के लोग भी रो पड़े। गांव के लोग लखनऊ में गंभीर हालत में इलाज करा रहे युवकों की सलामती की दुआ कर रहे थे।
विज्ञापन
....................................
कहां के निकले थे युवक, पता नहीं
बरात से वापस आने के बाद मोहित को भी साथ लेकर पांचों युवक कहां के लिए निकले थे यह पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार पांचों युवक दोस्त थे अक्सर साथ घूमने जाते थे। लेकिन हैदरगढ़ की ओर कहां जाने के निकले थे यह पता नहीं चला। अब घायलों के ठीक होने पर ही यह बात पता चलेगी।