फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   scorching heat at barabanki

तेज धूप से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 30 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 30 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
scorching heat at barabanki
तेज धूप में जाती महिला - फोटो : अमर उजाला
दिनोंदिन मौसम की तल्खी बढ़ती जा रही है। तेज तपिश व गर्म हवाओं का असर सड़कों पर भी दिखने लगा है। दोपहर में घरों से निकले ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़े बांधे व छाता लगाए दिखे। दोपहर में बाजार व सड़क पर भीड़ कम ही दिखाई दी। जरूरी काम होेने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि शाम को मौसम ने कुछ राहत दी तो सड़कों पर भीड़भाड़ दिखी।
विज्ञापन


रविवार सुबह का मौसम राहत भरा रहा मगर दोपहर होते ही सूरज की तल्खी बढ़ गई। जिससे लोग हलकान दिखे। दोपहर में टेंपों स्टैंडों, बस स्टेशन पर कम ही यात्री दिखे। गर्मी व तेज धूप के चलते लोग जहां तहां पेड़ों की छांव में सुस्ताते रहे। अवकाश का दिन होने के कारण तमाम लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन


इसके चलते दोपहर भर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर दिख रहे थे। वहीं, भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। गांवों में तालाब सूखे पड़े होने की वजह से इन्हें प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 61 फीसदी और हवा की गति 4.4 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम में अचानक परिवर्तन व आंशिक बादल छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed