{"_id":"62e97b3f7f3e4301b31b39b5","slug":"school-vehicle-barabanki-news-lko642400210","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सीटबेल्ट, फिटनेस बच्चे ढोते मिले स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सीटबेल्ट, फिटनेस बच्चे ढोते मिले स्कूली वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में मानकों का उल्लंघन कर स्कूली वाहनों पर कार्रवाई जारी है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान यात्री माल कर अधिकारी उस समय दंग रह गए जब बच्चों को ढो रहे स्कूली वाहन न केवल अनफिट मिले बल्कि सीट बेल्ट भी गायब थी। तीन वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
यात्री मालकर अधिकारी उमाशंकर मिश्रा के अनुसार, कुर्सी क्षेत्र में लखनऊ रोड पर दो स्कूली वाहन की जांच की गई तो न उनके पास प्रदूषण प्रमाण पत्र था और न ही फिटनेस। इन स्कूली वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और सीटबेल्ट भी नहीं मिली। जबकि वाहन में बच्चे बैठे थे।
चेकिंग के दौरान एक वाहन बिना पंजीकरण के बच्चे ढोते मिला। तीनों को सीज करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि अब लगातार स्कूली वाहनों को चेक करने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
जेसीबी समेत पांच वाहनों का चालान
यात्री माल कर अधिकारी उमाशंकर मिश्र ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन वाहनों को ओवरलोड पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कागजात पूरे न होने पर एक जेसीबी का भी चालान किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2018 से बीमा, फिटनेस व टैक्स न जमा करने पर एक मालवाहन को बंद किया गया। श्री मिश्रा ने बताया कि बगैर हेलमेेट सफर करने पर 20 बाइकों का भी चालान किया गया।
नशे में मिले चालक, निरस्त होंगे डीएल
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। प्रभारी यातायात सुरेश पांडेय ने वाहनों व ड्राइविंग लाइसेंस का ब्योरा एआरटीओ को भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, बीते दो दिनों में पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच कार चालक, एक ऑटो, एक ट्रक व पांच बाइक सवारों को शराब के नशे में पाया था।