फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   School building ready to replace the ruins; the future of young children will be brightened.

Barabanki News: खंडहर की जगह स्कूल की इमारत तैयार, संवरेगा नौनिहालों का कल

Tue, 14 Jul 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
School building ready to replace the ruins; the future of young children will be brightened.
बाराबंकी। नगर के बड़ेल स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में बने मिनी डायट के जर्जर भवन को गिराकर 1.19 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के भवन का निर्माण चल रहा है, जो करीब-करीब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

विभाग की यह कवायद सरकारी सिस्टम में बड़े बदलाव की गवाह बनेगी, जिसका सीधा उद्देश्य विद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या को न सिर्फ संभालना है बल्कि गरीब परिवारों के बच्चों को भी कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं देना है। साथ ही पढ़ाई का बेहतरीन माहौल एक ही छत के नीचे मुहैया कराना है।
विज्ञापन

हाईटेक कलेवर में तैयार हो रहे इस नए विद्यालय भवन में बच्चों की पढ़ाई के लिए चार कमरों के अलावा एक भव्य हॉल का निर्माण किया गया है। बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को ध्यान में रखकर परिसर में ही एक शानदार बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया गया है। इसके साथ ही एक सुरक्षित गार्ड रूम, आधुनिक लैट्रिन-बाथरूम और मिड-डे मील के लिए व्यवस्थित किचन की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधुनिक परिसर का एक स्याह इतिहास यह भी है कि इसी स्थान पर पूर्व में वर्ष 2002 में करीब सात लाख की भारी-भरकम लागत से मिनी डाइट भवन का निर्माण कराया गया था। विभागीय उदासीनता और देखरेख के अभाव में बिना किसी प्रयोग के ही यह सरकारी भवन पूरी तरह जर्जर हो गया, जिसके बाद बीते दिनों इसे ढहा दिया गया था। अब उसी मलबे और उजाड़ स्थान पर यह बहुआयामी आधुनिक शैक्षिक भवन विस्तार ले रहा है।

वर्जन
बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए अधिक से अधिक बच्चों को बेहतर माहौल और आधुनिक संसाधन देने के उद्देश्य से अभ्युदय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द से जल्द इसका हैंडओवर होते ही छात्रों के लिए उपलब्ध होगा।
-विश्वजीत राय, सहायक अभियंता, समग्र शिक्षा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed