फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school

दो पालियों में चलेंगी क्लासें, क्षमता से आधे बुलाए जाएंगे विद्यार्थी

Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
school
बाराबंकी। कोरोना काल में बंद माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालय 15 अगस्त से प्रोटोकाल के तहत खोले जाएंगे। जबकि पठन-पाठन 16 अगस्त से होगा। इसमें 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ही बुलाए जाएंगे। वहीं दो पालियों में चलने वाली कक्षाओं में विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बैठाने का सिटिंग प्लान किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह की पाली में नवीं व दसवीं तो दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं की कक्षाएं चलाने की तैयारी की गई है। शासन से मिले आदेश के बाद डीआईओएस ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिए हैं। ऐसे में लंबे समय बाद विद्यालयों का सन्नाटा टूटने के साथ रौनक लौटेगी।
विज्ञापन

कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर मार्च के अंतिम सप्ताह से बंद माध्यमिक विद्यालयों को प्रशासनिक कार्य के लिए एक जुलाई से प्रोटोकाल के तहत खोलने के आदेश दिए गए थे। वहीं नए शैक्षिक सत्र की कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जा रहा है। मगर, ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था स्मार्ट फोन व नेटवर्क की दिक्कत के कारण पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। ऐसे में सरकार ने छात्रहित व शैक्षिक सत्र को नियमित करने के विचार के साथ सभी शिक्षा बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल पठन-पाठन के लिए खोलने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त से खुल रहे स्कूलों में पहले दिन स्वतंत्रता दिवस तो 16 अगस्त से कक्षाएं संचालित होंगी। सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को छोड़कर पांच दिन पठन-पाठन होगा। कोविड-19 के प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन हो, इसके लिए दो पालियों में सुबह 8 से 12 बजे तक व अपराह्न साढ़े 12 बजे से साढ़े चार बजे तक स्कूल का संचालन होगा। पहली पाली में कक्षा नवीं व दसवीं तो दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं की कक्षाएं 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ चलेंगी।
नियमित होगा स्कूलों का सैनिटाइजेशन
प्रत्येक दिन विद्यालय खुलने से पहले व प्रत्येक पाली में पढ़ाई होने के साथ शनिवार को पूरी तरह से विद्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं विद्यालयों में सैनिटाइज, हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करनी होगी। खांसी-जुकाम व बुखार की स्थिति में शिक्षक व बच्चों को घर भेज दिया जाएगा। वहीं स्कूली बसों को नियमित सैनिटाइज किया जाएगा।
मास्क पहनना होगा अनिवार्य
विद्यालयों में शिक्षक, विद्यार्थी व अन्य कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन को स्कूल में मास्क की व्यवस्था करनी होगी। वहीं गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने व हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
साफ-सफाई व चूना डालने की पंचायतों को जिम्मेदारी
कोविड- 19 की वैश्विक महामारी को लेकर बंद 9 से 12 तक के विद्यालय 15 अगस्त से खुल रहे हैं। ऐसे में स्कूल के आसपास साफ-सफाई व नालियों को साफ कराना होगा। इसकी जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्र में नगर पालिका, नगर पंचायत व पंचायती राज की पंचायतों को दी गई है। वह साफ-सफाई कर चूना का छिड़काव करेंगी। वहीं सुबह से सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगे।

कोविड-19 को लेकर लंबे समय से बंद 9 से 12 तक के स्कूल कोविड प्रोटोकाल के तहत 15 अगस्त से खुलेंगे। 50 प्रतिशत विद्यार्थियों की 16 अगस्त से दो पालियों में क्लास चलेंगी। इसके संबंध में शासन की गाइड लाइन के तहत स्कूल खोलने के निर्देश विद्यालयों को दिए गए हैं।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed