फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu rises 3 cm above the warning mark; anxiety prevails in villages along the embankment.

Barabanki News: चेतावनी बिंदु से तीन सेमी ऊपर पहुंची सरयू, तटबंध के गांवों में बेचैनी

Tue, 14 Jul 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Saryu rises 3 cm above the warning mark; anxiety prevails in villages along the embankment.
बाराबंकी/कोटवाधाम। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को नदी चेतावनी का निशान पार कर तीन सेंटीमीटर ऊपर चली गई। बैराजों से पानी छोड़ा गया तो हालात बिगड़ेंगे। वहीं इससे सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के तटबंध के भीतर बसे 30 से अधिक गांवों में बाढ़ की आशंका गहराने संग कटान भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से स्थिर चल रहा सरयू का जलस्तर सोमवार को एक बार फिर बढ़ने लगा। नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 105.060 मीटर से तीन सेमी ऊपर चला गया। हालांकि शाम को नदी का जलस्तर स्थिर बताया गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर से सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के तटबंध के भीतर बसे 30 से अधिक गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को समय से पहले बाढ़ की आहट महसूस होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय गन्ने की फसल अभी छोटी है और धान की रोपाई चल रही है। नदी का जलस्तर और बढ़ा तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। कहरनपुरवा, बिहड़, तेलवारी, गोबरहा, सनावा, टेपरा, सरायसुर्जन, भैरवकोल, मांझा, रायपुर परसावल सहित कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उधर, सनावा और टेपरा गांव के पास नदी की कटान भी तेज हो गई है। कटान में किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि अभी खतरा नहीं है। निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................


बाढ़ चौपाल में एसडीएम ने ग्रामीणों को किया जागरूक
तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोमवार को एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने तहसील टीम के साथ तटबंध के भीतर स्थित कोठरी गौरिया गांव में बाढ़ चौपाल आयोजित की। इसमें 10 से अधिक गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। एसडीएम ने लोगों से बाढ़ के दौरान नाव से अनावश्यक सफर न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर सौर ऊर्जा से प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में टीकाकरण अभियान जल्द पूरा किया जाए। साथ ही गर्भवती, धात्री माताओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed