{"_id":"694eed2ac7c6afbd630c6766","slug":"sandeeps-dhobipat-move-defeated-adam-barabanki-news-c-315-1-brp1005-154882-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: संदीप के धोबीपाट दांव ने आदम को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: संदीप के धोबीपाट दांव ने आदम को चटाई धूल
Sat, 27 Dec 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव दिखा कर मौजूद दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती संदीप पहलवान कोटवाधाम तथा राजस्थान के पहलवान आदम के बीच हुई। करीब 25 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में संदीप ने धोबी पाट दांव दिखा कर प्रतिद्वंदी पहलवान आदम को धूल चटाकर मुकाबला जीत लिया।
पहली कुश्ती ज्वाला पहलवान राजस्थान तथा जम्मू कश्मीर से आए भूरा पहलवान के मध्य हुई। करीब आठ मिनट तक चली कुश्ती में भूरा पहलवान ने जीत हासिल की। अगली कुश्ती राजस्थान के गंगा पहलवान और नेपाल से आए लकी थापा के बीच हुई। इसमें पहलवान लकी थापा ने लंगडी दांव चलकर गंगा पहलवान को चारों खाने चित कर दिया। इसके बाद सोमबीर पहलवान मध्य प्रदेश तथा रामदास बनारस के बीच हुए मुकाबले में रामदास ने बाजी मारी। अगली कुश्ती में लाडी बाबा ने राजस्थान से आए पहलवान विक्की को मात्र तीन मिनट में ही पटकनी देकर मुकाबला जीत लिया।
इसके बाद हुए मुकाबले में लकी थापा नेपाल ने पंजाब के पहलवान जग्गा सिंह को हरा कर तो मेरठ के मुशीर पहलवान ने बाकुडी दांव लगाकर राजस्थान के राकेश पहलवान को, पटकनी देकर जीत हासिल की। दो दिवसीय दंगल में कुल 22 जोड़ पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच दिखाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका जमकर उत्साहवर्धन किया। आयोजक ग्राम प्रधान राम तेज तथा चंदन सोनकर ने संयुक्त रूप से दंगल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर लल्ला पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।